बयूरो: सेंट्रल बोर्ड की तरफ से सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं और 10वीं के परिणाम में द नोबेल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत लगन और संस्था के सहयोग से स्कूल का शानदार परिणाम लेकर आए। कक्षा 12वीं व 10वीं के सभी विद्यार्थियों का नतीजा शत प्रतिशत रहा। स्कूल की मैनेजमेंट, अध्यापक गण एवं अभिभावक सभी बहुत खुश थे और सभी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी.एल कोछड़ ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़े और अपने माता-पिता, अपना और स्कूल का नाम रोशन करें। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़ ने भी बच्चों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें भविष्य में अच्छे मुकाम पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के डायरेक्टर सरोज शर्मा , प्रिंसिपल रविंदर कौर ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि अगर हमारा पूरा ध्यान हमारे लक्ष्य पर है तो कोई भी रुकावट हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए रोक नहीं सकती। नोबेल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से वह सब हासिल किया जिसके वह हकदार थे।