Home Religious शनिवार बिगड़े काम पूर्ण होने की संभावना, धन लाभ भी हो सकता...

शनिवार बिगड़े काम पूर्ण होने की संभावना, धन लाभ भी हो सकता है, मान सम्मान में वृद्धि होगी, तत्कालीन प्रतिक्रिया न दें, पुराने मामले में विजय मिलेगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। बिगड़े हुये काम समय पर पूर्ण होने की सम्भावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव आयेंगे। घर के रुके कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृषभ

किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। प्रेमी जन की बातें आपको कर्णप्रिय लगेंगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपके हितों के लिये उत्तम नहीं है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के किसी मित्र से वैचारिक मतभेद उभर के सामने आ सकते हैं। प्रेमी जन की बातें आपको मधुर लगेंगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। दूसरों पर अधिक विश्वास करना उत्तम नहीं है।

कर्क

पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। तात्कालिक प्रतिक्रिया न दें। आपके सम्बन्ध भी खराब हो सकते है। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या को संयमित रखने का प्रयास करें। काम के प्रति समर्पण की लोग प्रशंसा करेंगे।

सिंह

धन से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सुकून का वातावरण रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। इस समय मन चंचल और अस्थिर है इसीलिये महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। शाम के समय अच्छी खबरों से आपका मन प्रसन्न हो सकता है।

कन्या

कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जिसका प्रभाव आपके कार्यों में भी दिखाई देगा। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। किसी पुराने मामले में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

तुला

आज किसी नये कार्यों की शुरुआत न करें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। नकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफलता के उन्माद में गलत मार्ग चुनने की गलती न करें। बच्चों के कार्यों में आप हाथ बटायेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। नई योजना बना सकते हैं।

धनु

परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। कर्मचारियों के साथ विरोध दूर होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर

मकर राशि वाले जीवनसाथी को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आपको काफी सतर्क रहना चाहिये। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आपको कठिनाई महसूस होगी।

कुंभ

कुंभ राशि को धन लाभ हो सकता है। आभूषणों की खरीदी पर धन खर्च कर सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग नौकरी ढूँढ रहे थे उन्हें आज सफलता मिल सकती है।

मीन

मीन राशि आज छूटे हुये कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अपने अहंकार को सम्बन्धों के बीच न आने दें। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों के प्रति आकर्षण भाव बढ़ेगा। भाग्य का साथ न मिलने के कारण कुछ काम लम्बित हो सकते हैं। ज्यादा कमाई न होने से असन्तोष का अनुभव कर सकते हैं।