ब्यूरो: पंजाब के फिरोजपुर में धमाके होने की सूचना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में ब्लैकआऊट के बाद इलाके में धमाकों की आवाज सुनी गई है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
फ़िरोज़पुर में खाई फेमकी में 2 पाकिस्तानी ड्रोन गिरने से अफरा-तफरी मच गई है। इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि यहां एक घर में लाइट जलने के कारण ड्रोन गिरने से पूरा घर तबाह हो गया। 4 ड्रोन मिरा हरनूर गांव में फैंके गए है लेकिन सेना ने उसे नाकाम कर दिया, लेकिन लाइट चलने के कारण घर को निशाना बनाया गया। लोगों से खास अपील की जा रही है कि घर की लाइटें बंद रखें।
पंजाब के गुरदासपुर के टिबरी कैंट से भी धमाकों की आवाज सुनाई दी है। पता चला है कि 13-14 धमाके एक साथ होने से हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
उधर, अमृतसर में भी रंजीत एवेन्यू इलाके में अभी-अभी धमाके की आवाज सुनाई दी है। राम तीर्थ रोड, बटाला रोड, एयरपोर्ट रोड के इलाके में ब्लास्ट की आवाज आनी शुरू हो गई है, अटारी बॉर्डर तक सुनाई दे रही है, जहां सेवा की सैनिक छावनी है और बीएसएफ हेड क्वार्टर भी है।
बताया जा रहा है कि होशियारपुर तथा पठानकोट में 3 से 4 धमाकों की आवाज सुनी गई है। जिसके बाद भारतीय एयर डिफैंस सिस्टम ने पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन को मार गिराया गया है तथा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिली है कि जम्मू, सांबा, होशियारपुर व पठानकोट इलाकों में ड्रोन देखे गए, जिसके बाद भारतीय सेना के एयर डिफैंस सिस्टम ने पठानकोट में एक ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान ने ड्रोन भेजकर भारतीय इलाकों में धमाकों की कोशिश की है, लेकिन भारत के एयर डिफैंस सिस्टम ने सभी ड्रोन निष्क्रिय कर दिए हैं। पंजाब के कई जिलों में हमले की सूचना के बाद जालंधर में भी किया गया है ब्लैकआऊट।