मेष राशि की बाधा दूर होगी। निजी कम्पनियों में जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में आत्मसन्तोष की भावना रहेगी। दूसरों की जिम्मेदारियाँ भी आपको उठानी पड़ सकती है। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जायेंगे। लव कपल को अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि आवश्यक काम दूसरों के भरोसे कतई न छोड़ें। हित शत्रु आपकी भावनाओं का नाजायज लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिये। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव की भावना कम हो सकती है। लवर्स रोमांटिक मूड में आ सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि को आज कई आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। प्रेम प्रसंग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पहले की गयी मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा।
कर्क
कर्क राशि अपने काम पर ध्यान दें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर हस्तक्षेप करने से बचें। ज्यादा सोच-विचार न करें। कानूनी अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। अध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये। लव लाइफ का आनंद लेंगे।
सिंह
सिंह राशि का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में बाधा आ सकती है। कटु भाषा का इस्तेमाल न करें। आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। करियर की चिंता दूर होने की संभावना है।
कन्या
कन्या राशि के जातक जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। प्रेमियों के बीच अनबन होने की संभावना है। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी।
तुला
तुला राशि अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातक के विवाह की चिन्ता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक चर्चाओं के लिये दिन सर्वोत्तम रहेगा। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। प्रेमियों के साथ आज नई घटना घटेगी। सुख प्राप्त होगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि आज काफी व्यस्त हो सकते हैं। दूरस्थ परिजनों के साथ फोन पर बातें होंगी। जॉब इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। व्यवसायिक लेनदेन ठीक रहेगा।
धनु
धनु राशि के विवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बनायेंगे। बुरे विचार मन में उठ सकते हैं।
मकर
मकर राशि आपका दबदबा घट सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आपको उधार लेने से आपको बचना चाहिये। किसी कार्य को टालें नहीं। लवर के बीच मधुरता रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि के कारोबार को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। किसी नये काम को लेकर मन में विचार आयेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बहुत अच्छा रहेगा। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आएगा, शादी को लेकर विचार कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या हो सकती है। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है। लवर्स के बीच तनाव हो सकता है।