ब्यूरो: बुधवार की देर श्याम जालंधर के डिफेंस कॉलोनी में स्थित एनसीसी ऑफिसर मेस में आगजनी हो जाने से अफरा तफरी मच गई। सूत्रों अनुसार वहां शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद अंदर से सभी बाहर की ओर भागे। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए थाना 7 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम डिफेंस कॉलोनी में स्थित एनसीसी ऑफिसर मेस में आग लग गई थी। जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के तुरंत बाद सभी बाहर की ओर आ गए थे। इसमें जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अंदर बाद सारा सामान जलकर राख हो गया।