



उक्त धमाकों के कारण घरों के दरवाजें व खिड़कियां तक हिल गई। इसके बारे में कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अमृतसर प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए देर रात फिर से ब्लैकआऊट की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने और घरों की लाइटें बंद रखने की हिदायत दी। देर रात 5-6 धमाकों की आवाज से लोग दहशत में आ गए और घरों की छतों पर चढ़कर देखने लगे।