







विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी छात्राओं को अपने जीवन में शानदार मुकाम हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी. जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को पहचानते हुए पूर्ण साकारात्मकता एवं मेहनत के साथ अपनी रूची पर आधारित क्षेत्र में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे उनके माता- पिता एवं विद्यालय के गौरव में और बढ़ौतरी हो सके. इसके साथ ही इस फेयरवैल के आयोजक डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर एवं डॉ. गुरजोत के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.