Home Religious शुक्रवार अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे, अड़ियल व्यवहार से बचें,...

शुक्रवार अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे, अड़ियल व्यवहार से बचें, अचानक धन लाभ होने की संभावना, विरोधी मित्र बन सकते हैं, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशिफल
आज आपको अपने सम्पर्कों का लाभ मिलेगा। छोटे भाई बहनों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन अनुकूल है।

वृषभ राशिफल
आज आपके कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सम्पत्ति में आप धन निवेश कर सकते हैं। दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बातें शेयर करना उचित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नये सोर्स मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल
आज विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सन्तान के रवैये से आप सन्तुष्ट रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जायेंगे।

कर्क राशिफल
अपनाी नौकरी को लेकर किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। इसीलिये आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक कार्यों के लिये अपना समय बर्बाद न करें। क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिये। संयम से सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल
आज शेयर मार्केट में सावधानी से निवेश करें। रिश्तेदारों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। प्रेमी जन के साथ समय बितायेंगे। पेट में कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। शाम के समय सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशिफल
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। विरोधी आपके मित्र बन सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी आपको जल्द प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

तुला राशिफल
आज घर में मेहमान आने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। जॉब में आपके अधिकार बढ़ने की सम्भावना है। गूढ़-गम्भीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा। आप शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यों से आपको बचना चाहिये।

धनु राशिफल
आज आपका मजाक उड़ा सकते हैं। मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों के कारण परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।

मकर राशिफल
आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य के लिये आप बड़ी योजना बना सकते हैं। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की प्रबल सम्भावना है।

कुंभ राशिफल
आज किसी समस्याओं का समाधान होगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। गर्मी के कारण आपको समस्या हो सकती है। बच्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल
आज कुछ लोग आपकाे नीचा दिखा सकते हैं। अड़ियल व्यवहार से आपको बचना चाहिये। थकान और कमजोरी रहेगी। दूसरों की भावनाओं पर विश्वास न करें। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एलर्जी और खाँसी की समस्या हो सकती है।