लॉयल्टी डे के खास मौके पर रेडियो मिर्ची की RJ पर्ल ने जालंधरवासियों को एक अनोखे अंदाज़ में सरप्राइज दिया — वो बनीं एक पेंगुइन!
जी हां, जो पेंगुइन पूरी ज़िंदगी सिर्फ एक ही साथी के साथ रहते हैं, वही पेंगुइन बनी RJ पर्ल और लेकर निकल पड़ी जालंधर की सड़कों पर ये पूछने — “क्या आप भी उतने ही वफ़ादार हैं जितना एक पेंगुइन?”
हास्य, हलचल और हिम्मत से भरे इस अभियान ने लोगों को मुस्कुराने के साथ-साथ रिश्तों में लॉयल्टी पर सोचने पर मजबूर कर दिया। RJ पर्ल का ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लॉयल्टी अब बन गई है एक हॉट टॉपिक।
रेडियो मिर्ची हमेशा से एंटरटेनमेंट के साथ समाज से जुड़े मुद्दों को एक नया ट्विस्ट देकर पेश करता आया है — और RJ पर्ल का ये लॉयल्टी डे स्पेशल कैंपेन उसी की शानदार मिसाल है!