Home Uncategorized वीरवार आपसी संबंधों में खटास आ सकती है, अनावश्यक खर्चों से बजट...

वीरवार आपसी संबंधों में खटास आ सकती है, अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ेगा, गुस्से में प्रतिक्रिया न दें, विवाद की स्तिथि बनेगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज का दिन छात्रो के लिये काफी सामान्य रहने वाला है। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र के उपकरणों में खराबी आने की सम्भावना है। अनजान व्यक्तियों पर विश्वास न करें। मुँह में छाले हो सकते हैं।

वृषभ

आज आपके सभी काम बनते जायेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें। कई दिनों से चली आ रही बाधा का निवारण होगा। मनोरञ्जन उद्योग से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अध्यात्मिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

मिथुन

आज मन अशान्त हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद माँग सकता है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी।

कर्क

आज आपको उदासीन नहीं रहना चाहिये। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी।

सिंह

आज जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। लवमेट्स से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुस्से में आकर प्रतिक्रिया न दें। उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या

आज अनुकूल परिस्थितियों का अभाव रहेगा। धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। उच्च अधिकारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से सीखने का अवसर है।

तुला

आज लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की सम्भावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। घर में थोड़ी परेशानी रहेगी। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।

वृश्चिक

आज अटके हुये मामले सुलझ सकते हैं। नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु

आज धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं। घर की आन्तरिक साज-सज्जा में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आयेगी।

मकर

आज मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का व्यवहार अजीब हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। सरकारी अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है।

कुंभ

आज काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। आपसी सम्बन्धों में खटास हो सकती है। घर की शान्ति में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण मन कुछ परेशान रहेगा।

मीन

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों के मन में कुछ नये विचार उभर सकते हैं। स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।