Home Religious सोमवार आभूषणों की खरीददारी करेंगे, यात्रा पर जाएंगे, किसी से भी सोच...

सोमवार आभूषणों की खरीददारी करेंगे, यात्रा पर जाएंगे, किसी से भी सोच समझकर बात करें, कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज किसी धन संबंधी मामले को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आप खर्चों का प्रबन्धन करने का प्रयास करेंगे। यद्यपि आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन शुभ है। कई दिनों से जिस मामले को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति से जूझ रहे थे, उस पर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मिथुन राशि : अपनी आर्थिक स्थिति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मन में अनहोनी का भय हो सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लेकर भी विवाद होने की आशंका है। आज आपको किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिये। सावधान होकर परिस्थितियों का आंकलन करें। यात्राओं पर धन खर्च होगा।

कर्क राशि : आज का दिन शुभ नहीं है। लोग आपको गलत समझ सकते हैं। धन को लेकर परेशानियाँ भी साथ में जुड़ सकती हैं। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। अशुद्ध खानपान से बचें। उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है।

सिंह राशि : आपके काम से कई लोग प्रभावित रहेंगे। जॉब कर रहे लोग अपनी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। किसी काम को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी मनोकामनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : दफ्तर में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट सम्भव है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। आप समझदारी पूर्वक काफी समस्याओं को सुलझा भी लेंगे।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर व्याकुल हो सकते हैं। गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपको स्वप्न के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। किसी उधार को चुकता करने के लिये दिन उत्तम है।

वृश्चिक राशि : आज आज आप जीवनसाथी से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिल रहा है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। इसके बावजूद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें।

धनु राशि : जॉब में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गलत कार्यों में लिप्त लोगों की छवि खराब हो सकती है। गुप्त शत्रुओं की पहचान करने में सफलता मिलेगी। जो काम किसी कारणवश रुक गये थे,वे पूरे हो सकते हैं। परीक्षा को लेकर लेकर दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशि  : आज आप कुछ चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन आपकी चिन्ता का समाधान अवश्य ही हो जायेगा। घर बदलने का विचार कर सकते हैं। आय बढ़ाने के नये विकल्पों की खोज कर सकते हैं। दार्शनिक विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।

कुंभ राशि : आज आभूषणों की खरीदारी करेंगे। पुराने निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छानुसार डील मिल सकती है। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि: आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गले में दर्द और जुकाम की शिकायत हो सकती है। आज लोगों से सोच-समझकर ही बातें करें। आध्यात्मिक चर्चाओं से मन शान्त होगा। कारोबारियों के धन की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।