Home Religious वीरवार सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें, आँखों में जलन जैसी...

वीरवार सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें, आँखों में जलन जैसी समस्या संभव, निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, धन लाभ होगा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज मित्रों के संयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। धीरे-धीरे अटके हुये मामलों को सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

वृषभ

आज आप लोगों के लिये प्रेरणास्रोत बनकर उभरेंगे। पूर्वनिर्धारित कार्यों की योजना समय से पहले बना लेंगे। समय का सदुपयोग करेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे काम से लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं।

मिथुन

आज अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ आपको मिलेगा। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। लोग आपकी आदतों पर सवाल उठा सकते हैं। विदेश यात्रा में समस्या हो सकती है।

कर्क

आज आपको काम रूकावट का सामना करना पड़ेगा। आज कुछ भी नया शुरू न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी में करें। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। अपने निर्धारित डाइट का कड़ाई से पालन करें।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर कुछ परेशान होना पड़ेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। आज कारोबार में आपको नये तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी।

कन्या

आज सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जायेंगे। आपको नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला

आज घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा की तैयारी करेंगे। दोस्तों का मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर संवेदनशील पोस्ट को लाइक, शेयर करने से बचें।

वृश्चिक

आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपने ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ न लादें। आपके विषय में लोगों की राय मिश्रित रहेगी। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। पदोन्नति के योग प्रबल हैं। भाई बहनों के साथ किसी गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी बड़ी डील से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

मकर

आज पारिवारिक समस्याओं के कारण आपका मन विचलित हो सकता है। छोटे कारोबारी लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। कारोबार में लाभ की स्थिति बन रही है।

कुंभ

आज अपनी कार्यशैली को लेकर आत्ममन्थन करेंगे। प्रेम प्रसंगों को पर्याप्त समय देंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सिर्फ जरूरी कार्यों को ही प्राथमिकता दें। रिश्तों को लेकर असमंजस भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। सम्भव है की आपका विचार अधिक सार्थक हो लेकिन सही बात कहने पर भी आप निशाने पर लिये जा सकते हैं। घर के कार्यों में भी मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन न करें। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश करने से बचें।