Home Education द नोबेल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता...

द नोबेल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

द नोबेल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर’ हमारा सामर्थ्य हमारा ग्रह’ विषय पर पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण गतिविधि करवाई गई और छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच पृथ्वी बचाओ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़,मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा और प्रिंसिपल रविंदर कौर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी विद्यार्थियों ने पृथ्वी बचाओ पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर एवं स्लोगन लिखकर लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने , पेड़ पौधे लगाने तथा प्रदूषण कम करने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका गतिविधि विभाग की अध्यापिका मिस सुमन द्वारा निभाई गई।इस प्रतियोगिता के अंत में चेयरमैन सर ने विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धरती को माता का दर्जा प्राप्त है। इसका श्रृंगार पेड़ पौधे हैं हम धरती पर पेड़ पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसे मुद्दों से निजात पा सकते हैं । प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को स्कूल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।