Home Religious शनिवार निर्बाध रूप से सरकारी कार्य पूर्ण होंगे, शत्रु सक्रिय रहेंगे, क्रोध...

शनिवार निर्बाध रूप से सरकारी कार्य पूर्ण होंगे, शत्रु सक्रिय रहेंगे, क्रोध में कोई प्रतिक्रिया न दें, ज्यादा सोच विचार में समय बर्बाद न करें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष : आज कारोबार में नये अवसर मिल सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित कर पाने में सफल रहेंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है।

वृषभ : आज घर के लिये नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो जायेंगे। अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है। प्रेम विवाह के योग हैं। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

मिथुन : आज वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। किसी के साथ तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। योग्यता और दूरदृष्टि चलते लाभ मिलेगा। स्वार्थी न बनें, नहीं तो आप मित्रों का भरोसा खो सकते हैं।

कर्क : आज जॉब के अवसर मिल सकते हैं। युवा जातक प्रेम विवाह को लेकर अपने-अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के भरोसे कार्य न छोड़ें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसायियों की आय में एकाएक वृद्धि हो सकती है।

सिंह : आज अधिक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रगति करेंगे। खानपान की शुद्धता का पर्याप्त ध्यान रखें। अनियमित खानपान के कारण गैस की समस्या हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। माता-पिता के साथ विवाद हो सकती है।

कन्या : आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। आपकी प्रबन्धन क्षमता की दूसरे लोग सराहना करेंगे। मित्रों से आपको मदद मिल सकती है। सन्तान के कार्यों पर आपको गर्व होगा। सेहत सम्बन्धी परेशानियो का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा।

तुला : आज पुराने विवाद फिर से उठ खड़े होने की सम्भावना है। बेमन से कोई काम न करें। क्रोध करने से बचना चाहिये। धन की कमी दूर होगी। आडंबर और दिखावे से हानि होगी। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक : आज नई टेक्नालॉजी सीखेंगे। जिससे काम करने में आपको आसानी होगी। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। थोक व्यापारियों शानदार लाभ मिलेगा। महिलाओं को आज उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।

धनु : आज करीबी लोगों से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होगा। सभी काम व्यवस्थित रूप से पूर्ण होंगे। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक साझेदारी में घनिष्टता आयेगी। आपकी कार्यशैली में सुधार दिखेगा।

मकर : आज अजनबियों पर भरोसा न करें। काफी व्यस्तता के बावजूद आप परिवार के लिये समय निकाल लेंगे। सीने में जलन की समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों से दिक्कत बढ़ेगी। कुटिल लोगों से दूरी बनाकर रखें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तेदार घर आ सकते हैं।

कुंभ : आज व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध में आकर प्रतिक्रिया न दें। उधार देने से बचना चाहिये। अधिक सोच-विचार में समय व्यर्थ न करें। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।

मीन : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मेल मुलाकात होगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। खेलकूद को पर्याप्त समय देंगे।