

















इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन एवं सचिव रोहित गंभीर ने बार की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों को पुष्पगुच्छ व सम्मान चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा, जूनियर उपाध्यक्ष सुरज प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, सहायक सचिव सोनालिका एवं कार्यकारिणी सदस्य पारस चौधरी, प्रभु, पायल, अमानत, नेहा अत्री, संजीव कुमार कोंडल एवं मनिंदर सचदेवा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय सिंह गिल एवं बार अध्यक्ष आदित्य जैन ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित किया और न्यायिक व्यवस्था तथा बार-बेंच समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला।