Home Education जालंधर: कल छुट्टी को लेकर Parent परेशान, किसी स्कूल में Holiday तो...

जालंधर: कल छुट्टी को लेकर Parent परेशान, किसी स्कूल में Holiday तो कई School रहेंगे वर्किंग, सरकारी आदेशों को ‘ठेंगा’, पढ़ें व देखें

बयूरो: पंजाब सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गज़टेड छुट्टी का ऐलान किया था। आदेशों अनुसार सभी तरह के शिक्षण संस्थान (स्कूल व कालेज) सहित दफ्तर बंद रखने का निर्देश दिया गया था। लेकिन जालंधर की बात करें तो स्तिथि असमंजस वाली बनी हुई है। छुट्टी को लेकर Parent परेशान हैं। क्यूंकि कई स्कूलों ने तो कल यानी 10 अप्रेल को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित कर दी है लेकिन कई स्कूलों में देर रात तक भी किसी प्रकार की कोई स्तिथि स्पष्ट नहीं हैं। गोलमाल न्यूज़ को अभिभावकों ने सम्पर्क कर बताया कि शहर में कैंब्रिज के को-एड व इन्नोवेटिव, मेयर वर्ल्ड, सेंट जोसफ आदि स्कूलों ने तो छुट्टी का ऐलान किया है लेकिन APJ, पुलिस DAV, गुरु नानक फाउंडेशन आदि स्कूलों ने स्तिथि स्पष्ट नहीं की है। किसी प्रकार का छुट्टी का संदेश नहीं भेजा है। ऐसे में अभिभावक परेशान हैं कि दूसरे स्कूलों की भांति मेसेज तो कोई आया नहीं, अब स्कूल खुले हैं या बंद रहेंगे, असमंजस की स्तिथि बनी हुई है।