


बयूरो: जालंधर के Elite जिमखाना क्लब, जो कभी अपने सदस्यों को रियायती दरों पर सुविधाएं देने के लिए जाना जाता था, अब समय के साथ साथ एक कमरशियल रूप लेता नजर आ रहा है। आज क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी की एक बैठक क्लब प्रधान और डिविजनल कमिश्नर अरुण सेखडी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल, वाइस प्रैजीडैंट अमित कुकरेजा, सैक्रेटरी संदीप बहल, ज्वाइंट सैक्रेटरी अनु माटा, कोषाध्यक्ष सौरभ खुल्लर सहित एग्जीक्यूटिव कमेटी के अन्य सदस्य प्रो. विपन झांजी, शालीन जोशी, महिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह गोल्डी, नितिन बहल, शालिनी कालरा, विन्नी शर्मा धवन, अतुल तलवार, जगजीत सिंह कम्बोज, सीए राजीव बंसल आदि उपस्थित रहे।