मेष राशि : आज परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। जो लोग विदेशों में रहते हैं, वे स्वदेश लौटने का विचार बनायेंगे। कारोबार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।
वृषभ राशि : आज आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद और सौहाद्रपूर्ण रहेगा। कड़े और मजबूत निर्णय आप ले सकते हैं। अहङ्कारी व्यवहार के कारण कुछ नजदीकी लोग आपसे दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि : आज आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे। फिल्म और अन्य ललित कलाओं से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। विदेशों में जॉब के इच्छुक लोगों के लिये दिन काफी अनुकूल है। परिजनों के लिये आप उपहार खरीद सकते हैं।
कर्क राशि : आज कारोबार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से थोड़े मायूस हो सकते हैं। लेकिन इस बीच आप नया कुछ जानने की भी चेष्टा करते रहेंगे। मित्रों से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपको परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है।
सिंह राशि : आज बड़ा ऑर्डर अचानक आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ की अनबन दूर होगी। किन्तु ससुराल पक्ष के लोगों को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। भागदौड़ से आपको बचना चाहिये।
कन्या राशि: आज दिन शुभ रहेगा। सभी काम अच्छी गति से होते रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक ग्राहकों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। विरोध करने लोग भी आपके अनुकूल हो जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
तुला राशि : आज सफलता मिल सकती है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। स्वतन्त्र होकर काम करना पसन्द करेंगे। सामाजिक हितों के कार्यों में आप भाग लेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि : आज धन को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपने काम को बदलने पर विचार कर सकते हैं। मित्रों की सलाह लेना हितकर होगा।
धनु राशि : आज घर में काफी अच्छा समय बितायेंगे। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं। रात में वाहन चलाने से आपको बचना चाहिये।
मकर राशि : आज अति आत्मविश्वास में आ सकते हैं। किसी को कमजोर ने समझें। कानूनी मामलों में आपको सावधानी रखनी चाहिये। लोग आपसे सहयोग लेने की अपेक्षा करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानियाँ दूर होगी। परिवार के साथ समय बितायेंगे।
कुंभ राशि: आज पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। घर के रख-रखाव में धन खर्च होगा। ऐसे लोगों के सामने बात न रखें जो आपका सम्मान न करते हैं। आपका अपमान हो सकता है। किसी को सलाह न दें।
मीन राशि: आज बिगड़े रिश्तों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। आप किसी अनावश्यक बात को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक विषयों को लेकर आप गम्भीर रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ेगा। माता की सलाह और आशीर्वाद मिलेगा।