Home Religious ‘शनि’ देर रात 11.03 बजे करेंगे राशि परिवर्तन, किसी को मिलेगा लाभ...

‘शनि’ देर रात 11.03 बजे करेंगे राशि परिवर्तन, किसी को मिलेगा लाभ तो किसी को पहुंचेगा नुकसान, पढ़ें राशिनुसार क्या पड़ेगा असर

ब्यूरो: शनि एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं और इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। फिलहाल शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और 29 मार्च 2025 को शनि इस राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के इस गोचर का प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा। शनि गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे और करियर में सफलता मिलेगी।

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 29 मार्च 2025 को रात 11.03 बजे पर मीन राशि में परिवर्तन करेंगे। पंचांग के अनुसार, शनि का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इनमें मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। इससे जातकों को मानसिक तनाव की समस्या बनी रहेगी। वहीं कुंभ, सिंह और मीन राशि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैया के प्रभाव की शुरुआत होगी।

शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा। कर्क और वृश्चिक को ढैय्या का प्रभाव दूर होगा, जिससे बिजनेस में कामयाबी मिलेगी और रुके हुए पूरे होने के योग बनेंगे।

शनि का चाल परिवर्तन वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए फलदायी साबित होगा। राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। करियर में मेहनत कर लोगों को कामयाबी मिलेगी। नए काम की शुरुआत के लिए प्लानिंग बन सकती है। घर में खुशियों का आगमन होगा।

शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव महाराज का वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव का गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।