



इस वर्कशाप से डिज़ाइन विभाग की छात्राओं की उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बतौर रिसोर्स पर्सन तकनीकी विशेषज्ञ यशपाल साकरवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर डिज़ाइन विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता ने सिलाई की तकनीकों पर एक व्याख्यान भी दिया। डिज़ाइन विभाग की छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों मनिका व रीतिका ने भी तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की । प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डिज़ाइन विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप भविष्य में भी आयोजित की जानी चाहिए।