







मेडिकल साइंस विभाग में, जिमी (एमएलएस 5वें सेमेस्टर) ने 9.26 के प्रभावशाली एसजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि अंजलि कुमारी 9.16 एसजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रही। एमएलएस तीसरे सेमेस्टर में चाहत ने 9.19 एसजीपीए के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि नीलम पाल और भूपिंदर अहीर ने एसजीपीए 8.71 के साथ दूसरा स्थान तथा काजल ने एसजीपीए 8.51 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। माइक्रोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में, शिवानी एसजीपीए 8.65 के साथ टॉपर बनीं जबकि साहिल दूसरे स्थान पर (एसजीपीए 8.62) और भाविका तीसरे स्थान पर (एसजीपीए 8.58) रहीं। एमएलएस प्रथम सेमेस्टर में हरनाम कुमारी ने एसजीपीए 8.52 के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कृपा ने एसजीपीए 8.48 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।