Home Religious रविवार लोग आपसे सलाह मांगेंगे, घर में मेहमान आ सकते हैं, दिखावे...

रविवार लोग आपसे सलाह मांगेंगे, घर में मेहमान आ सकते हैं, दिखावे में धन खर्चेंगे, अड़चनें दूर होंगी, गुप्त शत्रुओं से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज का दिन आप शान्तिपूर्वक बिताना चाहेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं। रिश्तेदारों से लम्बे समय के बाद बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन को आपको पर्याप्त समय देना चाहिये। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि : किसी नकारात्मक विचार को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पड़ोसियों से आप नाखुश रह सकते हैं। व्यापार को लेकर कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम आराम से होते रहेंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना भी आज बना सकते हैं।

कर्क राशि : जॉब बदलने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। किसी अच्छी खबर को लेकर मन में आशा रहेगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कान और गले में कुछ परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि: आज कारोबार में बेहतर परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। आपको कई सारे कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। दिखावे के लिये आप धन खर्च करेंगे। बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज पिता का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि : आज नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके अनुभव में वृद्धि होगी। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी गलतियाँ पहचान पायेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको सावधान रहना चाहिये। कुछ लोग आपके अपमान का प्रयास कर सकते हैं।

तुला राशि: किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशान हो सकते हैं। नयी नौकरी के ऑफर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको काफी सावधानीपूर्वक लोगों से बातचीत करनी चाहिये। लोग आपकी बातों का मतलब गलत निकाल सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में लोग आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आज आपको सावधान रहना चाहिये। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। कपड़े और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि: आज गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। आप परिवार के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सब काम आसानी से होते रहेंगे। उच्च पद पर आसीन लोग आपका सम्मान करेंगे। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज उदासी महसूस करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होने से मन कुछ शान्त होगा। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। विवाह को लेकर कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी। दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान न दें। आंखों में समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि : आज आप काफी लोगों को प्रभावित करेंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश करने के लिये दिन बेहद शुभ है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक हो सकती है। लोग आपसे सलाह मांगेंगे। नौकरी में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि: आज आप नया काम शुरू करने के लिये काफी उत्सुक रहेंगे। सोशल मीडिया में आपका समय बीतेगा। और आप इसको लेकर काफी खुश भी रहने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अगर पदोन्नति लम्बे समय से रुकी हुयी है, तो आज अड़चन दूर हो सकती है।