





इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्रिंसीपल भी उपस्थित थे। ओपन डे का आगाज अतुल्य भारत परेड के साथ हुआ जिसमें स्कूल की बैंड टीम के द्वारा’ सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाई गई तथा भारत की जल ,थल व वायु सेना, सोने की चिड़िया भारत के विभिन्न राज्यों की झांकी, मॉडल्स, हाथी, घोड़े, ऊंट के द्वारा भारत की अनेकता में एकता की झलक व परेड के अंत में विकसित भारत- डिजिटल भारत की झांकी प्री प्राइमरी विंग के नन्हे बच्चों के द्वारा दिखाई गई।