जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) कैंपस में उत्साह का माहौल था, क्योंकि यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट, फैकल्टी, स्टाफ, छात्र और उनके माता-पिता प्लेसमेंट-डे 2025 मनाने के लिए एक साथ एकत्रित हुए थे। मल्टीनेश्नल कंपनियों में कुल मिलाकर 1,700 छात्रों को ऑफर मिला, जिसमें 10 लाख रुपए सालाना से अधिक के ऑफर थे।
एलपीयू का प्लेसमेंट रिकॉर्ड वास्तव में असाधारण रहा, जिसमें 4000 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने यूनिवर्सिटी से सक्रिय रूप से भर्ती की, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, सिस्को, टीसीएस, एक्सेंचर, कैपजेमिनी, कॉग्रिजेट जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक नाम शामिल हैं। स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बेतिरेड्डी नागा वामसी रेड्डी ने बेहतरीन सफलकता हासिल की थी, जिन्होंने एक असाधारण ₹1.02 करोड़ का पैकेज हासिल किया और मई 2025 में ग्रेजुएट होने वाले हैं। इस सेशन में सभी विभागों में प्लेसमेंट हुए, जिसमें स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 53 लाख रुपए सालाना, आर्किटेक्चर एंड डिज़ाइन एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन में 24 लाख रुपए सालाना, डिज़ाइन एंड मल्टीमीडिया में 23.25 लाख रुपए सालाना और मित्तल स्कूल ऑफ़ बिज़नेस में 20.32 लाख रुपए सालाना शामिल हैं। शीर्ष 10% छात्रों के लिए औसत पैकेज 12.19 लाख रुपए सालाना रहा, जिसमें छह छात्रों को 50 लाख रुपए सालाना से अधिक का पैकेज मिला। ये आंकड़े एलपीयू के ग्रेजुएट की वैश्विक मांग और असाधारण क्षमता को उजागर करते हैं।
चयनित छात्रों और डिविजन ऑफ करियर सर्विस तथा सेंट्रल फॉर प्रोफेशनल एनहांसमेंट की समर्पित टीमों को बधाई देते हुए, डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) तथा एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, “एलपीयू केवल शिक्षा ही नहीं दे रहा है; यह छात्रों को भविष्य के नेता बनने के लिए सशक्त बना रहा है। एलपीयू का पाठ्यक्रम निरंतर विकसित हो रहा है, उद्योग की गतिशील मांगों के साथ तालमेल बिठा रहा है और उनसे आगे रह रहा है। एडूरेव्ल्यूशन पहल के माध्यम से, हमने लचीली, छात्र-केंद्रित शिक्षा को एकीकृत किया है, जिसमें एआई, रियल वर्ल्ड के अनुप्रयोग और गेमिफिकेशन का सम्मिश्रण है।” डॉ. मित्तल ने आगे कहा कि एलपीयू छात्रों को उन्नत ट्रेनिंग, उद्योग के रुझानों से परिचित कराने और एक व्यापक, भविष्य-केंद्रित पाठ्यक्रम प्रदान करने में महत्वपूर्ण रूप से निवेश करता है।
यह कार्यक्रम गर्व और उत्साह से भरा हुआ था क्योंकि हजारों छात्रने प्राउड वर्टो लेबल वाले सैश पहने हुए, इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कैंपस में एकत्र हुए थे। उत्सव में यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट के साथ फोटो खिंचवाना और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ना शामिल था। बैंड की जीवंत धुनों और ढोल की लयबद्ध थाप के साथ एक भव्य यात्रा परिसर से होकर गुजरा। समारोह के दौरान, बीटेक ईसीई के छात्र वामसी ने अपने साथियों और जूनियर्स को शिक्षा से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनसे एलपीयू के लाइव प्रोजेक्ट्स, वर्कशॉप और कैंपस क्लबों में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया ताकि वे मूल्यवान अनुभव और ज्ञान प्राप्त कर सकें।