मेष राशि : आज का दिन कमजोर रह सकता है। पेट दर्द की समस्या रहेगी। अनावश्यक क्रोध करने से नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन शुभ नहीं है। जॉब में अधिकारियों से आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। अपनी कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें।
वृषभ राशि : आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। महिलाओं को आज घरेलू उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिये। गुप्त विद्याओं की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। नया कारोबार शुरू करने के लिये दिन शुभ नहीं है। उत्साह कम हो सकता है। दूसरों के विवाद में न पड़ें।
मिथुन राशि : आज शुभ रहेगा। यद्यपि आपके ऊपर जवाबदेही बढ़ेगी, किन्तु आप फिर भी काफी उत्साहित रहेंगे। घर के वास्तु में कुछ सुधार आदि कर सकते हैं। आप काफी सोच-समझकर भविष्य की योजना बनायेंगे। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।













