





जालंधर, यू.के. ने भारतीय नागरिकों को वीज़ा धोखाधड़ी और अनियमित प्रवास के शारीरिक, वित्तीय और भावनात्मक जोखिमों से बचाने में मदद करने के लिए ‘वीज़ा धोखाधड़ी तो बचो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरूआत लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एलपीयू के फाउंडर चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल, क्रिस्टीना स्कॉट, भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त, कैरोलीन रोवेट, उप उच्चायुक्त, चंडीगढ़, एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ.रश्मि मित्तल, एलपीयू के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू, बेन पग्सले, न्याय और गृह मामले के प्रथम सचिव, अमनदीप ग्रेवाल, मिशन के उप प्रमुख, चंडीगढ़ की उपस्थिति में शुरू किया गया।
