Home Education एचएमवी में एक्सप्लोरिंग द करियर ट्रेंड्स इन बैंकिंग, फाइनेंस, एंड इंश्योरेंस सेक्टर...




सीपीबीएफआई के पिछले बैच की छात्राओं अदिति, मानवी, हर्षदीप कौर व गुंजन ने अपना अनुभव सांझा किया कि इस कोर्स से वह कैसे लाभान्वित हुई है। सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट दिए गए व विशेष प्रशंसा पत्र दिलप्रीत कौर, क्रिस सोंधी, नीतिका व बलजीत कौर को मिला। सीपीबीएफआई का नया बैच भी लांच किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अध्यापकों व छात्राओं को सेमीनार की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए समय का सही प्रयोग करने की सलाह दी। शैफाली कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया व बताया कि कोर्स का नया बैच फरवरी अंत में आरम्भ कर दिया जाएगा। टेक्नीकल सहायता विधु वोहरा व अरविंद चांदी ने प्रदान की। इस अवसर पर आंचल, यागरिका, ऋतु, प्रीति व बलजिंदर भी उपस्थित थे। कामर्स क्लब के ऑफिस बियरर्स साक्षी वैद्य, नज़्म जाफरी, मोहिनी, जुगनू निशा, तनीषा बब्बर व मुस्कान की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंच संचालन दिलप्रीत कौर व क्रिस सोंधी ने किया।