







स्किल डेवलपमेंट की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कन्या महा विद्यालय इस क्षेत्र का पहला कॉलेज है जिसको भारत सरकार के द्वारा दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के साथ सम्मानित किया गया और उस समय से लेकर अब तक कन्या महा विद्यालय लगातार स्किल डेवलपमेंट में उच्च स्तरीय शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान करने के लिए पूर्ण तौर से प्रतिबध है. इसके अलावा उन्होंने इस सेंटर के अंतर्गत विद्यालय को स्किलहब की प्राप्ति भी एक विशेष उपलब्धि बताया. मौजूदा समय में स्किल एजुकेशन की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कौशल पर आधारित शिक्षा अनिवार्य तौर से शामिल की जानी चाहिए ताकि कुशल पेशावर एवं उद्यमी पैदा कर देश के विकास में अपना योगदान डाला जा सके. इसके साथ ही उन्होंने कौशल विकास के क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय के कौशल केंद्र के द्वारा किए जा रहे निरंतर गंभीर प्रयासों की भी भरपूर सराहना की. उल्लेखनीय है कि इस प्रोग्राम के दौरान स्किल एजुकेशन प्राप्त कर रही छात्राओं के द्वारा अपने संबंधित इंडस्ट्री एक्सपर्ट से अपने क्षेत्र में रोज़गार के अवसर के संबंध में विस्तार से जानकारी भी हासिल की गई. इसके साथ ही इस मीट के दौरान विभिन्न विभागों की होनाहार छात्राओं को उनकी विलक्षण प्राप्तिओं के लिए सम्मानित भी किया गया. डा. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र ने कन्या महा विद्यालय में आए हुए सभी मेहमानों का हार्दिक धन्यवाद किया. मैडम प्रिंसिपल ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए कौशल केंद्र विभाग के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की भी भरपूर प्रशंसा की.