



सम्मानित सदस्यों को सम्मानित कर उन्होंने मान महसूस किया एवं कहा कि सुरजीत पातर युगों-युगों तक हमारे भीतर विद्यमान रहेंगे। इस अवसर पर अवार्ड समारोह में मनमोहन सिंह (मन जी ) को सिनेमा के क्षेत्र में पंजाब गौरव पुरस्कार, सुभाष परिहार को ललित कलाओं के क्षेत्र में पंजाब गौरव पुरस्कार, भाई बलदीप सिंह को संगीत के क्षेत्र में, मोहिंदर कुमार को रंगमंच क्षेत्र में, जसवंत जफर को साहित्य क्षेत्र में, वरिंदर वालिया को वार्तक एवं जसबीर मंड को कहानी क्षेत्र में पंजाब मातृ भाषा अवार्ड से अलंकृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवजोत कौर ने लोकगीत प्रस्तुत किया। डॉ. वीना अरोड़ा, डा. ज्योति गोगिया, डॉ. दीपाली के संरक्षण में तैयार स्किट उड़ान व पवन कुमारी, डॉ. संदीप के संरक्षण में तैयार गिद्दा पेश किया गया। अमनदीप कौर अधीन संगीत साज प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिजाइन विभाग व फाईन आर्ट्स विभाग की ओर से डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू भारती, डॉ. शैलेन्द्र कुमार के संरक्षण में आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन