



इस अवसर पर माडलिंग भी प्रस्तुत की गई। छात्राओं ने उत्सव में लगे झूलों एवं खान-पान का भरपूर आनंद उठाया। ट्रेड फेयर के अगले सत्र में वनीत धीर, मेयर नगर निगम जालंधर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. ऋषि आर्या, सुरेन्द्र सेठ, इरविन खन्ना भी उपस्थित रहे। उन्होंने कालेज में आकर प्रसन्नता अनुभव की एवं संस्था के इस आनंद उत्सव के सफलतापूर्वक समापन हेतु शुभकामनाएं दी। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक फतेहवीर सिंह ने इस ट्रेड फेयर को अपने गीतों के माध्यम से मनोरंजनात्मक बनाया। इस अवसर पर विभिन्न स्टाल ज्यूलरी, कपड़ों, ग्रूमिंग, एजुकेशन हब, खाने-पीने का सामान, सैल्फी कार्नर भी लगाए गए। समारोह के अंत में विभिन्न गेम्स के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समस्त आनन्द उत्सव का आयोजन एडवाइजर डॉ. सीमा मरवाहा, ओवर आल इंचार्ज डॉ. संगीता अरोड़ा, को-इंचार्ज डॉ. वीना अरोड़ा, ट्रेड फेयर इंचार्ज मीनू कोहली, को-इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना ने किया। ट्रेड फेयर आर्गेनाइजिंग कमेटी डॉ. नवरूप, डॉ. आशमीन कौर, बीनू गुप्ता, डॉ. अंजना भाटिया, गुरमीत सिंह, पंकज ज्योति, रवि मैनी, सीमा के. जोशी, तरुण महाजन के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, बीनू गुप्ता तथा कुलजीत कौर द्वारा किया गया।