



लड़कों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब कक्षा +2 के आशीष को दिया गया, जबकि लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब कक्षा बीए प्रथम की नीतू को दिया गया। कॉलेज समूह की पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उनकी सराहना की और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।