ब्यूरो: पंजाब के नजदीक लगते दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. कई सेकंड तक धरती डोलती रही. लोग दशहत में अपने घरों से बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, इसका केंद्र दिल्ली के पास ही धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था. इसीलिए तेज झटके महसूस हुए. कुछ सेकंड तक चलने वाले भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ. भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया, जिससे लोगों की नींद उड़ गई। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के साथ पड़ोसी राज्यों में भी महसूस किए गए. लोगों में दहशत फैल गई और वे एहतियात अपने घरों से बाहर निकल गए. फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.