मेष राशि : आज कुछ कुण्ठित हो सकते हैं। परिवार को लेकर चिन्ता हो सकती है। जिस काम में आपको जोखिम की सम्भावना दिख रही है, फिलहाल उसे टालना हितकर होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग मनोबल गिरायेंगे।
वृषभ राशि : आज काफी गम्भीर रहेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आप सबकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। विवादित मामलों का समाधान कर पाएंगे।
मिथुन राशि : आज मान प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। घर के बुजुर्ग जातकों की सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की दौड़-धूप में समय बर्बाद न करें।
कर्क राशि : आज लोग आपसे काफी कुछ सीखना चाहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका समय बीतेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। जीवनसाथी मनोबल बढ़ायेगा। यदि आप नौकरी ढूँढ रहे हैं, दिन आपके लिये अनुकूल है।
सिंह राशि : आज कारोबार में हानि होने की सम्भावना है। आज आपको किसी भी बड़ी डील को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। मशीनों के रखरखाव में सावधानी रखें। विदेश यात्रा में परेशानियाँ सम्भव है। आपको सुविधाओं का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि: आज कई अटके हुये कार्यों को शुरू करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपका दबाव बढ़ेगा। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिये काफी अच्छा कार्य करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर किसी तरह की शंका न रखें।
तुला राशि : आज शेयर मार्केट से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिल सकती है। बुरे लोगों की संगत से आपको बाहर निकल जाना चाहिये। धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। लोगों की मदद करने से सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि : आज व्यवसाय को लेकर आपके मन में शंका का भाव रहेगा। आज किसी से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न करें। आज आपको स्वतः की आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक जीवन शान्तिपूर्वक बीतेगा। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें।
धनु राशि : आपको सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। पेट से जुड़े विकार आपको परेशान कर सकते हैं। परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। किसी अध्यात्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं।
मकर राशि : आज पदोन्नति को लेकर चर्चा होगी। राजनीतिक चर्चाओं में आप समय बिता सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपका मन काम के बजाय अन्य गतिविधियों में ज्यादा होगा। अपने मन को लक्ष्य पर केन्द्रित रहें।
कुंभ राशि : आज परेशान हो सकते हैं। आपकी इच्छानुसार काम न होने से मन कुछ अप्रसन्न होगा, किन्तु आपके मौके कम नहीं हुये हैं। यात्रा आपके लिये विशेष लाभदायक रहेगी। यदि आप किसी जॉब में हैं, तो उसमें बदलाव को लेकर विचार बना सकते हैं।
मीन राशि : आज मन में तनाव रहेगा। भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समय अपना मन शान्त रखें और नये विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। अपनी व्यवहारकुशलता से लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं।