Home Education धूमधाम से मनाया गया के. एम. वी उमंग इन्नोक्रिएटिव कार्निवल ’25

धूमधाम से मनाया गया के. एम. वी उमंग इन्नोक्रिएटिव कार्निवल ’25

विरासत एवं स्वायत्त संस्था कन्या महाविद्यालय में आज के. एम. वी उमंग इन्नोक्रिएटिव कार्निवल ’25’ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर चंद्रमोहन अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल, के साथ कन्या महाविद्यालय प्रबंधक कमेटी के माननीय सदस्यों नीरजा मोहन, डॉ. सुषमा चोपड़ा, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. दीपाली लूथरा ने सहभागिता की। के. एम. वी की मेधावी छात्राओं ने इस मौके पर पधारे गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें इस कार्यक्रम के विशेष स्टॉल्स और आकर्षणों से परिचित करवाया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य ग्राउंड में आयोजन स्थल पर आमंत्रित अतिथियों का प्लांटर्स से स्वागत। एवं अभिनंदन किया। उत्साह से प्रफुल्लित वातावरण में सभी ने के .एम. वी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी, लुड्डी, तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। उमंग कार्निवल में अलग अलग तरह के लज़ीज़,चटपटे व्यंजनों, फैशन और ज्वैलरी, स्टाइलिश सूट्स और कॉस्मेटिक्स, पेंटिंग्स के स्टाल्स पर ख़ूब रौनक नज़र आई। ख़रीददारी के साथ झूलों के लिए भी उत्साह से भरी छात्राएं संगीत की धुनों पर भी ख़ूब थिरकीं। डॉ. हरप्रीत द्वारा संचालित बेबी शो में स्टाइलिश किड्स ने अपने मनमोहक अंदाज़ से ख़ूब तालियां बटोरीं। वानी विज, नेहा विज तथा प्राचार्या जी ने रैफल ड्रा के विजेताओं को स्टेज पर ईनाम वितरित किये।