









कजाकिस्तान के सांस्कृतिक समूहों ने शानदार प्रदर्शन किए, जिनमें प्रसिद्ध रायमबेक सीटमेटोव संगीत के वोकल इंस्ट्रूमेंटल एन्सेम्बल “तरलान” और नाटक थियेटर और अपने गतिशील और रंगीन नृत्य के लिए प्रसिद्ध बिसुल्तान डांस एन्सेम्बल शामिल थे। प्रदर्शन लय और मूवमेंटस का एक जीवंत बहुरूपदर्शक थे, जिन्होंने अपनी जटिल कोरियोग्राफी और मधुर गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कजाकिस्तान के कलाकारों ने कई हिंदी गाने भी प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में एक अनूठा मिश्रण आया और दोनों संस्कृतियों के बीच एक मधुर संबंध विकसित हुआ।
एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कजाकिस्तान की सांस्कृतिक विरासत के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। डॉ. मित्तल ने कहा, “एलपीयू सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर पैदा करता है। जुगनी जैसे कार्यक्रम न केवल अकादमिक अनुभव को बढ़ाते हैं बल्कि दृष्टिकोण को ग्लोबल बनाते हैं और वैश्विक संबंधों को बढ़ावा देते हैं। यह केवल शिक्षा के बारे में नहीं है- यह परिवर्तनकारी अनुभव प्रदान करने के बारे में है जो सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है और हमारे छात्रों को वैश्विक नागरिक बनने के लिए तैयार करता है।”
कार्यक्रम में जालंधर के आईएएस एसिस्टेंट कमिश्नर सुनील फोगट और पंजाब के अवर सचिव (अंडर सेकेट्ररी ऑफ पंजाब) दविंदर सिंह सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहे। उन्होंने सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आनंद लिया और प्रतिभागियों को सम्मानित किया, कार्यक्रम में उनके बहुमूल्य योगदान को स्वीकार किया। जुगनी कला, संगीत और साझा परंपराओं का एक अविस्मरणीय उत्सव साबित हुआ, जिसने भारत और कजाकिस्तान के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को मजबूत किया। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था; यह लोगों को एकजुट करने, स्थायी स्मृतियों का निर्माण करने तथा विविध समुदायों के बीच एकता की भावना को प्रेरित करने में संस्कृति की शक्ति का प्रमाण है।