



बयूरो: पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को पूरे पंजाब में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही 11 फरवरी को जालंधर जिले में होने वाली शोभा यात्रा के चलते जिले के स्कूलों (सरकारी व Private) में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस प्रकार, जालंधर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 और 12 फरवरी को बंद रहेंगे।