‘द नोबेल’स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर विधि पूर्वक मां सरस्वती की पूजा की गई। इसके उपरांत स्कूल के प्रो.सी .एल.कोछ़ड जी ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के पीछे के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। पूजा करने के बाद विद्यार्थियों को खेल के मैदान में ले जाया गया और पतंग उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
जिससे वातावरण रंगीन और आनंदमय हो गया। पतंग उड़ान प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने कौशल का परिचय देते हुए ऊँचाई तक पतंग उड़ाने की कोशिश की। हवा में लहराती हुई पतंगों ने सभी को रोमांचित कर दिया।
इस गतिविधि का उद्देश्य न केवल छात्रों की सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना था, बल्कि उन्हें सामूहिक कार्य और धैर्य का महत्व भी सिखाना था।यह आयोजन छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रो. सी.एल.कोछ़ड़, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, स्कूल के डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कौर मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता के अंत में स्कूल के चेयरमैन सर ने बच्चों को शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना और उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पतंग उड़ाना न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह एक कला भी है, जिससे ध्यान, धैर्य और संतुलन बनाए रखने की क्षमता विकसित होती है।
सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसे एक यादगार अनुभव बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद स्वरूप पीले चावल और लड्डू भी वितरित किए गए।