कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य सन्तान का विवाह तय हो सकता है। विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।
वृषभ
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वालीा है। अपने समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। काम को लेकर नये विचार मन में आयेंगे। जल्दबाजी में किये गये कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहाद्र का भाव बढ़ेगा।
मिथुन
राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। आपको नए स्रोत से लाभ होगा।
कर्क
आज स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। किसी को सलाह देना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। यात्रा करते समय समझदारी से काम लें।
सिंह
कारोबार में बड़ी डील होने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बितायेंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कन्या
बातचीत के दौरान सावधानी से शब्दों का इस्तेमाल करें। जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला
आज आपको पुराने सम्बन्धों से लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिलायें करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगी। सेहत संबंधी समस्याएं दूर होंगी। व्यवसाय में लाभ होगा।
वृश्चिक
आपको आज पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। जमीन के कारोबारियों के लिये आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। फूड कारोबार से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी समस्या का समाधान होगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिये निमन्त्रण प्राप्त होगा। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें बड़ी सफलता मिल सकती है।
मकर
बिजनेस में करीबियों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी।
कुंभ
कार्यस्थल पर आपको अच्छी खबर मिलेगी। सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। तनाव कम होगा।
मीन
सेहत को लेकर परेशानी होगी। रात को किसी बात के कारण विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में गड़बड़ी हो सकती है।