







प्रो. सुधीर आर्य ने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय संस्कृति परस्पर प्रेम और सौहार्द, व्यष्टि और समष्टि के समन्वय ज्ञान और अध्यात्म के सामंजस्य, पारिवारिक सौख्य और सहयोग की, कठिन तप और साधना के साथ साथ राष्ट्र और समाज के कल्याण की भावना से ओत- प्रोत संस्कृति है। यह वो संस्कृति है जिसमें ज्ञान शास्त्र के साथ जीवन के व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के मूल्यों को समझने और उसे जीवन और व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद, यज्ञ प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंधों को समझने का विज्ञान है। उन्होंने पंजाब की सभ्यता, संस्कृति को भारतीय ज्ञान परंपरा का सजीव और मूर्त रूप बताते हुए इसकी सराहना की। विद्यालय की सभी स्ट्रीम्स की छात्राओं और प्राध्यापकों ने इस व्याख्यान को सुना और इससे लाभान्वित हुए। मैडम प्रिंसिपल ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पूरे आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।