आज जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिये काफी शुभ रहेगी। नयी उपलब्धियाँ मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। जोखिम न लें। किसी काम में सफलता मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
वृषभ राशिफल
आज आपके काम समय पर पूरे न होने से नुकसान होगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। गरिष्ठ भोजन करने से आपको बचना चाहिये। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन राशिफल
आज करीबी लोगों के माध्यमों से आपको धन लाभ हो सकता है। विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
कर्क राशिफल
आज आपकी प्रतिभा की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम की अधिकता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मकान की मरम्मत की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशिफल
आज कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। पैतृक धन-सम्पदा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आपका विश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशिफल
आज आपको अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा।हृदय रोगियों की दिक्कत बढ़ सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं। अपना व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान रखें। आपको बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिये।
तुला राशिफल
आज आप अपने काम से सन्तुष्ट रहेंगे। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। आज आप काफी मेहनत करेंगे। धार्मिक कार्यों और गूढ़ विषयों में आप रुचि लेंगे। आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल
आज पारिवारिक सदस्यों के साथ पर्यटन की योजना बनायेंगे। बातचीत के दौरान कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। रिश्तेदारों के ऊपर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्चीली वृत्ति के कारण बचत पर बुरा असर पड़ेगा। मित्रों के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है।
धनु राशिफल
आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद कम होंगे। रुकी हुई रकम आपको वापस मिल सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ेगी। मनोरञ्जन में आप काफी समय बितायेंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशिफल
आज सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को परेशानी होगी। परिजनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। बेरोजगारों के ऊपर परिवार का दबाव बढ़ेगा। अति-आत्मविश्वास के कारण आप परिस्थितियों का आकलन करने में चूक कर सकते हैं। सहकर्मी आपको नीचा दिखा सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आज धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप जरूरी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा।
मीन राशिफल
आज करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ही अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ मिलेगा। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।