





आज ‘द नोबेल’ स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर मैम द्वारा स्वागत भाषण द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल के अध्यक्ष प्रो.सी.एल कोछ़ड, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमारशिव कोछड़ , डायरेक्टर मैंम सरोज शर्मा जी, प्रिंसिपल रविंद्र कौर जी, सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


इसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, समारोह का प्रमुख आकर्षण रहे।








