Home Crime जालंधर: मुठभेड़ गैंगस्टरों व पुलिस में, बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार,...

जालंधर: मुठभेड़ गैंगस्टरों व पुलिस में, बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के देओल नगर में सीआईए स्टाफ पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। काफी देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेरा लिया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जल्द ही जानकारी सांझा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ वडाला चौक के पास हुई है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गिरोह के 2 मुख्य सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।‌ 1 आरोपी को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे 4 अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और एक कार जब्त की गई है।