दुनिया की सबसे बड़ी एबेकस और मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता यूसीएमएएस इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 14 और 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हॉल में किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में भारत और दुनिया भर से 15,000 से अधिक माता-पिता, दर्शकों और समर्थकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में यूसीएमएएस मुख्यालय के प्रतिनिधि और भारतीय नेता, जैसे सांसद मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सहित अन्य विदेशी गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।14 दिसंबर को लगभग 6,000 छात्रों ने 30 से अधिक देशों से भाग लेते हुए एबेकस या मेंटल मैथ तकनीकों का उपयोग करके 8 मिनट में 200 जटिल गणितीय प्रश्न हल कर अपनी अद्भुत मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मस्तिष्क विकास को बढ़ावा देना, संज्ञानात्मक कौशल को निखारना और यह दिखाना था कि छात्र एबेकस और मेंटल अरिथमेटिक के माध्यम से असाधारण उपलब्धियां कैसे हासिल कर सकते हैं।15 दिसंबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में द नोबेल स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा इशरत कौर संडल ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट ट्रॉफी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेकंड रनर-अप ट्रॉफी जीतकर सबको गर्व महसूस कराया।इशरत की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल. कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, स्कूल के डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा और स्कूल के प्रिंसिपल रविंदर कौर ने उनके माता-पिता, को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इशरत ने अपने असाधारण प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है।