Home Crime जालंधर का जीजा दिल्ली का साला कर रहे करोड़ो का हवाला कारोबार,...

जालंधर का जीजा दिल्ली का साला कर रहे करोड़ो का हवाला कारोबार, अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़े हैं तार

पिछले दिनों जालंधर के एक MLA का भी उक्त हवाला कारोबारियों के आका (इंग्लैंड वाले) से जुड़ा था नाम

बयूरो: जालंधर में इल्लीगल कारोबार करने वालों की गिनती व उनका जिगरा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दिनों जालंधर के एक विधायक का हीरोइन पकड़े जाने के मामले में नाम आया था। उसी मामले में नामजद एक आरोपी (इंग्लैंड वाला **शी) से जालंधर के जीजा व उसी के दिल्ली में रहने वाले साला के तार जुड़ते बताए जा रहें हैं। दरअसल जालंधर का रहने वाला एक डूब चुका परिवार अब दोबारा आसमान पर पहुंच गया है और उसके पीछे कारण हवाला का काम करना है। डूब चुके परिवार में बड़े बेटा इस हवाला कारोबार में पूर्ण तरीके से रम चुका है। और 2023 में विदेश से जालंधर आ कर उसने करोड़ो रूपए अपनी शादी में खर्च कर डाले। उक्त समारोह के आयोजन देख सभी हैरान परेशान थे, कि डूब चुका परिवार अचानक 3-4 वर्षो कैसे फिर करोड़पति हो गया है। शादी के बाद डूब चुके परिवार के बड़े बेटे ने अपने साले को दिल्ली में हवाला कारोबार शुरु करवा दिया है।

‘र’ व ‘अ’ जीजा साले की जोड़ी अब फिल्मी स्टाइल में अपना काला कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ाते ही जा रहे हैं, जिसको शह ड्रग रैकेट से जुड़ा विधायक का साथी व उसका अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का सरगना दे रहे हैं। करोड़ो का लेन देन रोजाना हो रहा है। जिस पर ED की नजर पड़ गई है। क्यूंकि जीजा साले का आका पहले ही NIA व ED की राडार पर है। अब उक्त जीजा साले भी ED की नजर में आ गए हैं। जानकारी अनुसार जीजा कभी कनाडा, कभी दुबई में रहता है। और अपने विधायक के साथी आका के साथ बड़ी बड़ी गाड़ियों के संग गोलियां चलाते हुए रील अपलोड करते हैं। ऐसे में अगर संबंधित एजेंसियां कोई उचित कार्यवाही नहीं करती तो आने वाली पीढ़ी को यही सीख मिलेगी कि मेहनत से कुछ रूपए कमाने की जगह काला कारोबार कर बहुत जल्द करोड़ो कमा लिए जाएं। जल्द गोलमाल न्यूज़ नामों का खुलासा करेगा।