Home Entertainment जालंधर Ladies जिमखाना क्लब: 0 FIR की कार्यवाही जारी, करीब 40 लाख...

जालंधर Ladies जिमखाना क्लब: 0 FIR की कार्यवाही जारी, करीब 40 लाख का है घपला, शक की सुई सचिव सुरुचि कक्क्ड़ व कैशियर संगीता महेंदरू पर, पढ़ें विस्तार से

बयूरो: जालंधर जिमखाना चुनावों के पश्चात अब जालंधर लेडीज जिमखाना क्लब अचानक से चर्चा में आ गया है। सूत्रों अनुसार थाना-4 में एक 0 FIR दर्ज करने की कार्यवाही जारी है जिसमें करीब 40 लाख के घपले की बात कही जा रही है। हालांकि इस बारे जब थाना-4 प्रभारी हरदेव सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने FIR की कॉपी अधिकारिक रूप से देने से इंकार कर फोन काट दिया।जिमखाना लेडीज क्लब विशेषज्ञों अनुसार इस FIR में जिस घपले का ज़िक्र किया गया है, उसमें क्लब के कुल हिसाब में करीब 40 लाख का हेर फेर है, जिसकी रिकवरी करने के लिए FIR को उजागर नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि सचिव सुरुचि कक्क्ड़ व उनकी टीम जब से चुन कर आई थी, तभी से विवादों में रही। कभी आपसी कमेटी मेंबरों व सदस्यों का विवाद तो कभी प्रधान लेडीज जिमखाना क्लब जोकि डिवीज़नल कमिश्नर होती है, से विवाद शामिल है। इस सूची में एक सदस्या से पैसे वसूली का मामला भी शुमार है। उक्त विवादों में से एक में माननीय अदालत में भी एक पक्ष (सुरुचि कक्क्ड़) द्वारा रुख किया गया था। उल्लेखनीय है कि डिवीज़नल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा जोकि लेडीज जिमखाना क्लब की प्रधान भी है, सीधे तौर पर मामले से जुड़ी हुई है। विशेषज्ञों अनुसार इस घपले की अगर FIR दर्ज पश्चात जांच या रिकवरी हुई तो सीधे तौर पर सचिव सुरुचि कक्क्ड़ व कैशियर संगीता महेंदरू(GEM HOUSE) पर सुई आएगी या गाज गिरेगी। ऐसे में आने वाले समय में मालूम चलेगा कि रिकवऱी में क्या बरामद होता है। अंदरूनी सूत्रों अनुसार FIR का नंबर-25 बताया जा रहा है, जिसमें किसी का नाम नामांकित नहीं है, बल्कि घपले के चलते 0 FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। इसमे धारा फिलहाल 408 व 420 जोड़ने की बात निकल कर सामने आई है, जिसके पश्चात रिकवरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।