Home Punjab जालंधर लोकसभा चुनाव: गठबंधन व अधिक समय ने रोकी ‘रिंकू’ की चाल,...

जालंधर लोकसभा चुनाव: गठबंधन व अधिक समय ने रोकी ‘रिंकू’ की चाल, शहर पहुँचते ही बजे ढोल, किया डेमेज कंट्रोल, Pressure Tectis जारी, पढ़ें क्या है अब राजनीतिक हालात

(अभिनंदन भारती) : चुनाव आयोग द्वारा गत दिवस प्रेस वार्ता कर देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसमें पंजाब में मतदान 1 जून (अंतिम चरण यानी 7 वां फेस) को होना है और उसके लिए नामांकन 14 मई को होने है जिसमें करीब करीब 2 माह शेष हैं। साथ ही पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी व कांग्रेस ने गठबंधन करने से इंकार कर दिया है, वहीं अभी भी भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन की खिचड़ी पक रही है। अब समय अधिक मिलने के चलते जहां पहले गठबंधन हेतु मीटिंगें हो रही थीं व जल्द होने के कयास लगाए जा रहे थे वहीं सुशील रिंकू की भी सूत्रों अनुसार भाजपा नेतृत्व संग मीटिंगें हो रहीं थी और जल्द शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस सब के बीच जो पंजाब के चुनावों में समय बहुत अधिक डल गया, उससे गठबंधन होने को भी समय मिल गया। तो उसी गठबंधन ने रिंकू की भी राह धीमी कर दी। चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पश्चात बनारस से सीधा अमृतसर और फिर जालंधर पहुंचे रिंकू ने रविवार को डेमेज कंट्रोल करते हुए ढोल बजवाए व मॉडल टाउन स्तिथ श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में परिवार व आप नेताओं संग नतमस्तक हुए। इस दौरान भी मीडिया समक्ष ब्यान देते हुए सुशील रिंकू ने नई पारी शुरुआत की बात भी कही व आम आदमी पार्टी का नाम नाम मात्र लिया। साथ ही रिकॉर्ड बनाने की भी बात कही तो भाजपा में जाने के कयास पर विराम ना लगाते हुए कहा जो इस बारे कह रहें हैं मीडिया कर्मी उनसे पूछ लें। इससे साफ है कि फिलहाल गठबंधन व चुनाव में मिले अधिक समय के चलते चाल अवश्य धीमी हुई है लेकिन रास्ते बंद नहीं हुए। सिर्फ अपनी शर्तें मनवाने के लिए प्रेशर टेक्टिस जारी है।Arayn