

(अभिनंदन भारती): लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आज यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता का आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की समय सारिणी जारी की जाएगी। इस सब के बीच गोलमाल न्यूज़ ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की थी कि सुशील रिंकू जिन्हें आम आदमी पार्टी मौजूदा सांसद होने के चलते टिकट दे चुकी है, जल्द भाजपा में जा सकते हैं। एक बार फिर चर्चाओं के बीच अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि वह आज नहीं बल्कि परसों यानी सोमवार या मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें पार्टी जालंधर या होशियारपुर से उम्मीदवार ऐलान सकती है।
