Home National (Exclusive) जालंधर लोकसभा चुनाव: क्या सुशील रिंकू AAP छोड़ BJP के बनेंगे...

(Exclusive) जालंधर लोकसभा चुनाव: क्या सुशील रिंकू AAP छोड़ BJP के बनेंगे उम्मीदवार, पढ़ें LATEST समीकरण

(अभिनंदन भारती) : देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा लगभग शनिवार को हो सकती है। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता का संदेश जारी कर दिया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमे जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को दोबारा टिकट दिया गया है लेकिन रिंकू की ओर से कोई बधाई नहीं ली जा रही है। हालांकि वह शहर व राज्य से बाहर हैं लेकिन उनके दफ्तर में भी कोई जश्न नहीं मनाया गया। गोलमाल न्यूज़ को कुछ अंदरूनी पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशील रिंकू बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के सम्पर्क में है और कल शाम के बाद आज भी खबर लिखे जाने तक एक विशेष मीटिंग जारी है जिसमें भाजपा व रिंकू में शर्तों पर चर्चा जारी है। किसी भी समय भाजपा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू को पार्टी में शामिल करवा सकती है। वहीं अगर सुशील रिंकू के एंगल से देखें तो आप की ओर से जीत कर भी रिंकू कभी मंत्री नहीं बन सकते जबकि भाजपा की ओर से पंजाब के दोआबा व दलित कोटे से मंत्री बन सकते हैं। इससे पहले भाजपा विजय सांपला को इसी कोटे से मंत्री बना चुकी है और अभी मोदी मंत्रिमंडल में सोम प्रकाश मंत्री हैं। आगामी 2024 चुनावो में जीत पश्चात रिंकू की लाटरी लग सकती है। वहीं रिंकू ने टिकट मिलने के बाद से अभी तक न ढंग से धन्यवाद आदि किया और न ही कोई बधाई ली या दी। अगर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली भी तो वह उस समय जब चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया तो डेमेज कंट्रोल करते हुए अपलोड की गई। इस सब के बीच बड़ा सवाल उठता है कि क्या गठबंधन होने का भी रिंकू इंतज़ार कर रहें हैं क्यूंकि अगर गठबंधन नहीं होता तो क्या रिंकू शामिल होंगे? शेष आने वाला समय बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।Arayn