






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर अधीन आते आदमपुर हल्के में आगामी 23 तारीख को कांग्रेस प्रदेश प्रधान परगट सिंह की होने वाली रैली की तैयारियों संबंधी एक हंगामी मीटिंग वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला के निवास पर हुई। इस दौरान आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, परमिंदर मल्ली, विशाल बहल, जसवीर हंस, सुरिंदर राजा, राज कुमार भल्ला, धीरज भल्ला, राकेश मेहता, संत प्रकाश, साबी मोगा, जस्सा भट्टियां, राकेश भल्ला, अवतार कोहजा, सोनू खिंगरा, संगवाल जोरावर, चक्षु जोशी आदि मौजूद रहे। इस बारे अश्वन भल्ला ने बताया कि रैली की तैयारियों संबंधी इस दौरान विस्तार से चर्चा हुई जिसमें स्टेज से लेकर कार्यकर्ताओ को कोई असुविधा न हो, इस संबंधी सभी पहलु शामिल रहे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों का प्रयास है कि रैली की कामयाबी पूरे पंजाब में कांग्रेस प्रति सकारात्मक संदेश जाए, और एक उदाहरण पेश हो। अश्वन भल्ला ने कहा कि 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने में आगामी आदमपुर हल्के में होने वाली रैली अहम भूमिका निभाएगी।