Home Religious जालंधर: कल Route Divert रहेगा, बंद रहेंगी शराब व मीट की दुकानें,...

जालंधर: कल Route Divert रहेगा, बंद रहेंगी शराब व मीट की दुकानें, स्कूलों कालेजों में आधे दिन की छुट्टी, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के चलते गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन से मुख्य नगर कीर्तन का आयोजन कल यानी शनिवार को किया जाना है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने पहले ही 12:00 के बाद आधे दिन की स्कूलों व कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी थी। वहीं अब नगर कीर्तन के चलते ट्रैफिक रूट भी डाइवर्ट किया है तथा साथ ही नगर कीर्तन के रूट पर शराब दुकानें भी बंद रखने का आदेश जारी किया है।